*जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी 13 मत पाकर जीते*
*सपा प्रत्याशी रवि त्यागी को मात्र 9 मत मिले कुल 23 मतों में 22 मत पड़े*
*जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव नहीं डाल सके वोट*
*औरैया।* शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी कमल दोहरे 13 मत हासिल कर चुनाव जीत गये हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रवि त्यागी को मात्र 9 मतों से संतोष करना पड़ा है। सपा के जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव प्रशासन की सख्ती के चलते अपना वोट नहीं डाल सके हैं। जिससे कुल 23 मतों में मात्र 22 मत पड़े हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के साथ जिले के पुलिस व प्रशासन के सभी आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर जमे रहे। वही मतदान केंद्र से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर ही सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी, ऐसे में आम लोगों का आवागमन दिबियापुर ककोर के बीच बाधित रहा। यही नहीं पुलिस द्वारा मीडिया कर्मियों को भी काफी प्रयास के बाद मतदान केंद्र के बाहर मेन गेट तक ही पहुंच सके। भाजपा नेता कमल दोहरे के अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, गोविंद भदौरिया, अमित मिश्रा, अनिल शुक्ला , ऋषि पांडे , डॉ० शरद राना, आशीष वर्मा , शीश कुमार पाल , हर्ष प्रताप सेंगर , भानू ठाकुर , भाजपा मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, अरुणा सक्सेना, प्राचार्य डॉ० धीरेंद्र सेंगर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल फफूंद की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा, मानवेंद्र पोरवाल, मंडल महामंत्री अनुज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित दीक्षित, मंडल संयोजक प्रदीप पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित रंजन त्रिपाठी, मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष सरिता वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, त्रिलोक पांडे, विशाल रंजन त्रिपाठी, अतुल पांडे, राकेश लखेरा, भाजपा नेत्री नीरज व विकास पाल आदि लोगों ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know