Top News

औरैया बंदूक और पहरेदारों की निगरानी में evm

 औरैया बंदूक और पहरेदारों की निगरानी में evm

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 04-03-2022

आगामी 10 मार्च को होने वाली मतगड़ना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर नजर आ रहा है नवीन मंडी स्थल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तीनों विधानसभाओं की 1281 ईवीएम मशीन रखी हुई है ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना फोर्स के अलावा बाहर से आई  पी एस सी और सीआरपीएफ की सशस्त्र पुलिस 24 घंटे मुस्तैद नजर आती है अगर हम बात करें तो ईवीएम मशीन की सुरक्षा में लगे पहरेदार 24 घंटे सजग और सतर्क नजर आते हैं बंदूक के साए में ईवीएम मशीन रखी है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की आशंका के मद्देनजर यहां पर आने से पहले बनी बैरिकेडिंग को पार करना पड़ता है अबकी बार जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग को लेकर के अच्छी रणनीति बनाई है वह जहां पर मतगणना होगी वहां पर 7-7 टेबलो की दो रो लगाई जाएगी यानी कि 14 में जो कि जो काउंटिंग होनी है वह एक ही हॉल में 2 विभागों में यानी कि एक लाइन में 7 और 1 लाइन में 7 इस प्रकार होगी मतगणना, कुल 30 राउंड की मतगणना की जाएगी ।
वही स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगड़ना स्थल को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत सुरक्षित बनाया गया है कोई भी परिंदा बिना परमिशन के पर भी नही मार सकता ।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी को जांच के बाद व पास के निर्देशानुसार अनुसार ही स्ट्रांग रूम तक जाने की इजाजत है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने