औरैया फर्जी सेललेटर बनाकर ट्रक छुड़ाने वाले पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया।
वही:कोतवाली बिधूना पुलिस के द्वारा जिले एवं आरोपी के घर पर लगाये गए गए पोस्टर, 10 हजार का इनाम घोषित होने का ।
तीन महीने पूर्व फर्जी सेललेटर दिखाकर ट्रक छुड़ाने वाले फरार अपराधी विकास गुप्ता किशनी जिला मैनपुरी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा औरैया द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। वही कोतवाली पुलिस ने अपराधी विकास गुप्ता की गिरफ्तारी के लिये जगह-जगह जिले में पोस्टर चस्पा करा दिए हैं।
जी हां पूरा मामला है ।औरैया के विधूना में एआरटीओ औरैया अशोक कुमार ने तीन माह पूर्व उनके द्वारा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा था। कुछ दिनों बाद मैनपुरी जिले के कस्बा किशनी के मोहल्ला कटरा निवासी विकास गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता फर्जी सेललेटर दिखाकर ट्रक को छुड़ा ले गया था।
वही फर्जी सेललेटर का मामला संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ अशोक कुमार ने थाना बिधूना में 23 दिसम्बर को विकास गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था आरोपी विकास गुप्ता उसी समय से फरार चल रहा है।
आरोपी विकास गुप्त की गिरफ्तारी न होने पर औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घाषित किया गया है। जिसके बाद कोतवाली बिधूना के बाहर भी आरोपी विकास के पोस्टर लगाए गए। सिपाहियों को भेजकर मैनपुरी के थाना किशनी व मोहल्ला कटरा स्थित आरोपी के आवास पर भी पोस्टर चस्पा कराए गए हैं। फरार आरोपी विकास गुप्ता की जानकारी देने बाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know