Top News

बूटों की धमक के साथ पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

*बूटों की धमक के साथ पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च*

*डीएम व एसपी भी रहे बलों के साथ, निर्भीक निडर होकर मतदान करने की अपील*

*चुनाव में अराजकता फैलाने , षड्यंत्र रचने , कानून में बाधक बनने पर होगी सख्त कार्रवाई*

*औरैया।* विधानसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया थाना क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील, सामान्य बूथों पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम की ओर से मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने की अपील की गई। पुलिस और अर्धसैनिक बल ने नगर क्षेत्र में पड़ने वाले क्रिटिकल/वेनरेबल गांव में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान टीम ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करते हुए कहा कि लोग बिना किसी जोर दबाव के विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनें। किसी के लालच व दबाव में बिलकुल भी न आएं। यदि कोई भी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाए या फिर लालच दे तो इसकी सूचना वे पुलिस को दें। लोग बिना डरे निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस व प्रशासन लोगों के सहयोग में हमेशा डटा हुआ है। डीएम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित करने व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाये जाने के लिए मार्च किया जा रहा है, साथ ही अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है। चुनाव के समय अराजकता अथवा अन्य किसी प्रकार का षड्यंत्र तथा कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले व्यक्ति को किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। सभी मतदाताओं से निर्भीक व निडर होकर मतदान करने की अधिकारियों ने अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने