Top News

पशुओं में खुरपका मुंहपका नहीं थम रहा प्रकोप पशु चिकित्सा विभाग मौन

पशुओं में खुरपका मुंहपका नहीं थम रहा प्रकोप पशु चिकित्सा विभाग मौन

उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने वैक्सीन उपलब्ध न होने का दिया हवाला

बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र में पशुओं में खुरपका मुंहपका बीमारी का प्रकोप थमने के बजाय लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है जिससे पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।शिकायतों के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं जिससे पीड़ित पशुपालकों में शासन व पशु चिकित्सा विभाग की उदासीनता के प्रति भारी आक्रोश भड़क रहा है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी वैक्सीन उपलब्ध न होने का हवाला देकर पशुपालकों को टरका रहे हैं। इन दिनों बिधूना क्षेत्र के सरैया बिकूपुर मुर्चा खरगपुर कटरानकी भिखरा रामपुर असजना नौगवां तुलसीपुर हमीरपुर रावतपुर मड़ैया भटौली कबा साहसपुर हरचन्दापुर बढिन ऊसरपाटी मऊ कछपुरा रठगांव रुरूगंज लज्जानगर सूरजपुर आदि गांवों में पशुओं में खुरपका मुंहपका बीमारी का भारी प्रकोप हैं बीमारी से ग्रसित पशुओं को चलने फिरने व खाने पीने में दिक्कतें आने के साथ पशु कमजोर होते जा रहे हैं कई पशु अब तक दम भी तोड़ चुके हैं। समस्या से परेशान पशुपालकों डॉ धीरेंद्र सिंह फूलशाह कठेरिया राजेश बाथम उमाशंकर शुक्ला सर्वेश कुमार पाल राजेश कुमार जयपाल दोहरे श्यामू दुबे आदि का कहना है कि लगातार मुंहपका खुरपका बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है उनके द्वारा कई बार उक्त बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु उपमुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के सिंह का का कहना है कि बीमारी से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जिससे पशुओं का टीकाकरण कराना मुश्किल है। इन पीड़ित पशु पालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि पशुपालकों द्वारा सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन वहां से भी समस्या का कोई निराकरण नहीं किया गया जिससे पीड़ित पशुपालकों में शासन व पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही के प्रति भारी आक्रोश भड़क रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने