डिवाइडर से टकराया ट्रक चालक गंभीर घायल
बिधूना औरैया। बिधूना बेला मार्ग पर एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया जिससे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ से बेला बिधूना मार्ग पर होते हुए जयपुर जा रहा एक ट्रक संख्या यूपी 32 एटीसी 1844 कीरतपुर गांव के समीप ब्रह्म देव मंदिर के पास डिवाइडर से टकरा गया जिससे ट्रक का चालक लगभग 35 वर्षीय रघुराज पुत्र राजाराम निवासी इकरा थाना बकेवर जिला इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। संबंध में कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया है कि ट्रक के डिवाइडर से टकराने से चालक घायल हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know