Top News

प्रधान प्रतिनिधि ने गरीबों को ठंड से बचाने को बांटे कंबल

प्रधान प्रतिनिधि ने गरीबों को ठंड से बचाने को बांटे कंबल

बिधूना औरैया। ग्राम पंचायत गूरा के प्रधान प्रतिनिधि ने शिविर आयोजित कर ग्राम पंचायत के गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए हैं।
विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत गूरा में आयोजित कंबल वितरण शिविर में प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सेंगर लेखपाल शैलेंद्र यादव द्वारा संयुक्त रुप से लगभग आधा सैकड़ा गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए हैं। इस कंबल वितरण शिविर के मौके पर प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि गरीबों की मदद बहुत बड़ा पुण्य कार्य है समाज के साधन संपन्न लोगों समाजसेवियों को गरीबों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर लाभार्थी गरीबों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने