रामपुर बामपुर में विद्युत पोल में उतरा करंट बड़े हादसे की आशंका
बिधूना औरैया। रामपुर बामपुर गांव में एक विद्युत पोल में आ रहे करंट से बड़े हादसे की आशंका से ग्रामीण भयभीत है। बिधूना तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र रुपपुर सहार से संबंधित ग्राम रामपुर बामपुर में एक विद्युत पोल में लगभग 1 सप्ताह से आ रहे करंट से ग्रामीण किसी बड़े हादसे की आशंका से बेहद भयभीत हैं। इंद्र कुमार दोहरे सोनी देवी मनोज कुमार अरविंद कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया है कि गांव की मेन गली के किनारे लगे इस विद्युत पोल में करंट आने से गली से आने जाने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है और इस करंट के संबंध में संबंधित विभागीय कर्मियों को अवगत कराए जाने के बावजूद किसी ने भी समस्या के निराकरण की जहमत नहीं उठाई है जिससे ग्रामीण भयभीत है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know