*प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की संपन्न हुई नववर्ष पर मासिक बैठक*
*दिबियापुर,औरैया।* व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज के निज निवास सहायल रोड पर पदाधिकारी मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में आने वाली कोरोना लहर से बचाव,संगठन की सक्रियता और मजबूती पर सभी पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई और सभी ने एक दूसरे के साथ सभी व्यापारियों को नववर्ष पर शुभकामनाएं भी दीं।
बैठक में अध्यक्ष अजय पैराडाइज ने कहा कि किसी भी हालत में व्यापारियों पर उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा और न ही उनके हितों की अनदेखी की जायेगी एवं संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जायेगा। महामंत्री राजेश सोनी राजाभैया ने भी आने वाले कोरोना से बचने के लिये सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। कोषाध्यक्ष नवीन गणेश पोरवाल,उपाध्यक्ष रामऔतार बाथम,गजेंद्र सिंह पाल ने भी संगठन के मजबूती और सक्रियता पर अपने विचार और सुझाव दिये।बैठक में पदाधिकारी अमित पोरवाल,अनिल मिश्रा, प्रशांत गुप्ता शक्ति,संजीव गुप्ता,अजय पोरवाल,आशुतोष गुप्ता, कुलदीप पोरवाल,राहुल गुप्ता,सुखवीर सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार एवं सुझाव दिये। बैठक की अध्यक्षता अजय गुप्ता पैराडाइज और संचालन राजाभैया ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know