*प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ईओ ने वितरित किये*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर पंचायत दिबियापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
नगर पंचायत दिबियापुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत दिबियापुर की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संबोधित किया गया व लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सर्वेयर अजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत दिबियापुर में अभी तक कुल 475 लोगों के आवास स्वीकृत हुए है जिनमे 206 लोगो को प्रथम क़िस्त ,117 लोगों को दूसरी क़िस्त व 32 लोगों को तीसरी क़िस्त का भुगतान किया जा चुका है। लाभार्थी प्रमाण पत्र में बताया गया कि लाभार्थियों को आवास देकर उनको सहूलियत देने के साथ साथ इन सभी पात्र लाभार्थियों को देश व प्रदेश सरकार की अन्य योजनाएं जैसे शौचालय,मुफ्त बिजली कनेक्शन व मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का लाभ देकर लाभार्थियों के जीवन को और आसान बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद रजत यादव, सर्वेयर अजय कुमार ,शैलेन्द्र कुमार नवीन पोरवाल,विशाल पोरवाल आदि नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know