*चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च*
*बिधूना,औरैया।* आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाये जाने को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को उप जिलाधिकारी लवगीत
कौर, रामअवतार वर्मा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार करम सिंह, कोतवाली प्रभारी शशीभूषण मिश्रा आदि अधिकारियों ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ कस्बे के भरथना रोड, नवीन बस्ती, मैन बाजार, बेला रोड, तहसील रोड के अलावा क्षेत्र के ग्राम रठगांव, मऊ गूरा, भटौरा, कुदरकोट, वैवाह, रुरुगंज आदि इलाके में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचकर बूथों के बारे में जानकारी की जहां मतदाताओं से निःसंकोच अपनी मनमर्जी के आधार पर स्वतंत्र रूप से मतदान करने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च देरशाम सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम लवगीत कौर ने कहा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। वही सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये है। कहा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने के लिये सभी प्रबन्ध कर लिये गये है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know