*औरैया में कोटा डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा नहीं बांट रहा 2 माह से राशन ग्रामीणों में आक्रोश*
*औरैया में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहोली स्थित कोटेदार गांव के लोगों को नहीं दे रहा 2 महीने से राशन उसी के चलते आज ग्रामीणों ने तहसील का घेराव करते हुए आपूर्ति कार्यालय में शिकायत दी जबकि ग्रामीणों का यह कहना है कि पहले भी इसी तरह से जिला अधिकारी समेत आपूर्ति कार्यालय में शिकायत की गई थी जिसके बाद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की इस बार शिकायत पत्र देने के बाद प्रशासन अगर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की करी जाएगी तैयारी सदर कोतवाली के जोगीपुर गांव के छुन्ना सिंह ने बताया कि कोटा डीलर अपनी साख्य के चलते गांव के लोगों को परेशान कर रहा है और पिछले 2 महीने से किसी को राशन वितरित नहीं किया गया है अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है आज इसी के चलते हमने आपूर्ति कार्यालय में आकर दोबारा से शिकायत दर्ज कराई है और अब हम यह देख रहे हैं कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know