*घायल गौवंश का कराया उपचार*
*अजीतमल,औरैया।* कस्बे में बुरी तरह घायल पड़े एक गौवंश का दुकानदारों ने डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया।
बाबरपुर कस्बे के बाजार में एक वस्त्र भंडार के दुकान के आगे मंगलवार को बुरी तरह घायल पड़े सांड का देर शाम दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे डॉक्टर कैलाश व सहयोगी रामप्रकाश ने उपचार किया। डॉक्टर कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि गौवंश बुरी तरह घायल था और लगातार उसका रक्तस्राव हो रहा था समय रहते उसका उपचार किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know