*भाजपा की सरकार बनाने के लिए लिया संकल्प*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को बांके बिहारी गेस्ट हाउस में महिला संपर्क अभियान कार्यशाला में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा विधानसभा 2022 के चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 5-6 महिलाओं के समूह में महिला सखी मंडली बनाकर गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिये कई महत्वपूर्ण योजनायें चलायी हैं। आज महिलायें अपने को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को प्रदेश में गीता शाक्य जैसी कर्मठ ईमानदार महिला का नेतृत्व मिला है। उनकी अगुआई में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है |कहा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके अनुरुप संगठन पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करेगा। कहा महिलाएं पुरुर्षों से किसी मामले में कम नहीं हैं|कहा भाजपा की जनहितकारी नीतियों कार्यक्रमों एवं सुदृण कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनेगी| इस अवसर पर जिला मंत्री सुलोचना प्रजापति , निर्मला चौहान, मंडल अध्यक्ष सरिता राजावत, स्नेहलता, प्रेमलता आरती, रिया शाक्य आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know