*बकरे मिले लेकिन बकरा चोरों को नही पकड़ पायी पुलिस*
*बीस से पच्चीस बकरी भी मिली थी मौके पर पुलिस ले गयी थी थाने*
*फफूंद,औरैया।* फफूँद क्षेत्र के एक गांव स्थित एक मकान पर पुलिस द्वारा मारे गये छापे में चोरी के तीन बकरों समेत बीस से अधिक बकरियां भी बरामद हुई थीं।पुलिस ने बकरा व्यापारी के पास रसीदें होने की बात कहते हुए बकरियों को तो थाने से छोड़ दिया लेकिन बकरे अभी भी पुलिस की कस्टडी में हैं।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव खोयला में देवी मां के नाम पर खुले घूम रहे काले रंग के दो बकरे मंगलवार की रात चोरी हो गए थे जिसको लेकर बुधवार सुबह थाना पुलिस ने गांव दयालनगर में बने फफूंद निवासी एक युवक के मकान में छापा मारकर चोरी हुए बकरों के साथ ही एक अन्य बकरा व लगभग पच्चीस बकरियां भी बरामद की थीं और उन्हें एक पिकअप पर लादकर थाने ले गयी थी गांव के मकान में पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही मकान मालिक भाग निकला था।चर्चा है कि एक सफेदपोश की मध्यस्था में आनन फानन में ही बुधवार की शाम बकरियों को थाने से छोड़ दिया गया लेकिन बकरों को पुलिस ने थाने में रोक रखा बकरे मिलने की जानकारी पर थाने पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने चोरों के पकड़ने के बाद सौंपने की बात कहकर लौटा दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know