Top News

एक अधेड़ ने नाबालिग छात्र के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

*एक अधेड़ ने नाबालिग छात्र के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास*

*पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, एरवाकटरा थाने के समीप की घटना*

 *एरवाकटरा,औरैया।*
सामाज में इंसान के रूप में बहशी भेड़िये छुपे बैठे है जो मौका मिलते ही अपना वहशी रूप दिखाने से बाज नहीं आते।सीधे साधे से दिखने बाले चेहरे के पीछे किसी की क्या मानसिकता छिपी है यह कहा नहीं जा सकता। कभी कभी समाज के यही भेड़िये ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर पूरे समाज को शर्मशार करते है।
कुछ ऐसा ही एक मामला ऐरवा कटरा कस्बे से सामने आया जहाँ छिबरामऊ रोड पर रहने बाला कक्षा 9 में पढ़ने बाला छात्र शनिवार शाम करीब 4 बजे थाने के समीप ही एक किताबों की दुकान पर पेन खरीदने गया था।दुकानदार ने छात्र को कुछ सामान उठवाने के लिए मदद करने के बहाने अंदर बुलाया और जब छात्र अंदर पहुँच गया तो दुकानदार ने बदनीयती से छात्र का पैंट उतार दिया और उसके अंगों से छेड़छाड़ करने लगा।किसी तरह छात्र ने उस बहशी से अपने आप को छुड़ाया और बदहवास का भागता हुआ अपने घर पहुँचा और रो रोकर पूरी घटना परिजनों को आपबीती सुनाई।परिजनों ने ऐरवा कटरा थाने पहुँचकर अपने बच्चे के साथ हुई घटना की शिकायत की।पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने