*माइनर की पटरी व चकमार्ग काट कर खेतों में मिलाने का लगाया आरोप*
*बिधूना,औरैया।* एक कृषक ने गाँव के कुछ लोगों पर खरगपुर माइनर की पटरी एवं चकमार्ग को काटकर खेतों में मिलाए जाने का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी ने कानून गो लेखपाल को मामले की जांच कर पैमाइश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम खरगपुर मौजा रुरु खुर्द निवासी सुखबीर सिंह पुत्र तेज सिंह यादव ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि भूमि संख्या 1158 पर वह लगभग चार दशक से ज्यादा समय से पूर्वजों के जमाने से काबिल दाखिल है। और उसका निस्तार कर रहा है। जबकि उसी के गांव के धर्म नारायण पुत्र बद्री प्रसाद, अशोक कुमार पुत्र राम नारायण ने दबंगई के बल पर जबरिया कब्जा कर माइनर की पटरी व चकमार्ग को काटकर अपने रकबे में शामिल कर लिया है। जिससे खेतो पर आने जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल पर भी दबंगों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी लव गीत कौर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का पीड़ित को भरोसा दिलाया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know