*भाजपा बूथ अध्यक्ष की तहरीर पर देवेश शाक्य समेत अन्य पर मुकदमा*
*बिधूना,औरैया।* भारतीय जनता पार्टी के एक बूथ अध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा छोडकर सपा में शामिल हुए विधायक विनय शाक्य के भाई एंव प्रतिनिधि देवेश शाक्य एंव एक अन्य व्यक्ति पर फोन से जान से मारने की धमकी दिए जाने का समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरु कर दी है। रविवार को कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा मके निवासी आलोक सिंह पुत्र ब्रह्मपाल सिंह सेंगर ने कहा है की हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए भाजपा विधायक विनय शाक्य के भाई देवेश शाक्य ने उसे 14 जनवरी 15 जनवरी 16 जनवरी को फोन नंबर 88 99 99 50 50 पर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दी है| कहा कि भाजपा विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य के अलावा उनके एक खास व्यक्ति ने भी उसे फोन पर तरह तरह की धमकियां दी है जिससे वह अपने को काफी भयभीत असुरक्षित महसूस कर रहा है| पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोषा दिलाया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा पीडित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरु कर दी गयी है। सपा नेता देवेश शाक्य ने पीडित द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद बताये है |कहा उन्होंने सिर्फ बात की है कोई धमकी नहीं दी है |कहा उनकी राजनैतिक छवि को धूमिल किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know