*ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल पर विभागीय जांच शुरू*
*दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, (उप जिलाधिकारी)*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के सोनासी ग्राम पंचायत के लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने आंदोलन खोलते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही लेखपाल पर एफ आई आर दर्ज कराने की कार्यवाही की मांग भी की है। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायतों पर लेखपाल की विभागीय जांच करते हुए दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुधवार को करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। सोनासी गांव निवासी गीतम सिंह ने कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र,उपजिलाधिकारी को सौंपा। आरोप है कि लेखपाल द्वारा फर्जी पैमाइश आदि के नाम पर क्षेत्र के लोगों का शोषण किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर गत 14 दिसंबर मंगलवार को लेखपाल ने गीतम सिंह की बाइक को ओवरटेक करते हुए दुर्घटना कारित करने की कोशिश की। जिसमे गीतम सिंह गिरकर चोटिल हो गए। वहीं भद्दी गालियां देते हुए लेखपाल ने अभद्रता करते हुए, उसके किये जा रहे कारनामों की शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं अन्य ग्रामीण राजेन्द्र सिंह ने भी शिकायती पत्र देते हुए पैमाइश के नाम पर लेखपाल द्वारा 10 हज़ार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। तभी शिकायत करने पहुंचे अन्य ग्रामीण रामौतार ने विरासत दर्ज कराने के नाम पर 10 हज़ार रुपये रिश्वत लिए जाने के बाबजूद भी अभी तक विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। वहीं इसी मौजा के रामपुर-प्रतापसिंह गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने सरकारी बंटवारे में कुरा बनने के लिये विचाराधीन वाद पर लेखपाल द्वारा 5 हज़ार रुपये रिश्वत लिए जाने और विपक्षियों द्वारा मिलकर, मृत हो चुके लोगों के नाम पर कुरा दर्शाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। इस दौरान मोनू पाल, महेश, सन्तोष, सरोज, श्रीकृष्ण, दीपक, मनोज, राघवेंद्र, लज्जाराम आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से लेखपाल विनय कुमार की शिकायतें सुनने को मिल रहीं थीं। आज कई लोगों ने अलग अलग शिकायती प्रार्थना पत्र दिए हैं। विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सम्बंधित लेखपाल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच होने तक के लिये लेखपाल को उस क्षेत्र से हटाकर, किसी अन्य लेखपाल को वहां का अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know