Top News

ट्रेनिंग सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

*ट्रेनिंग सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

*औरैया।* गत दिवस भारत सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना द्वारा रिटेल सेल्स एसोसिएट एवं डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (कंप्यूटर), विषयों के साथ नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा ट्रेनिंग सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से वार्तालाप की। वहीं पढ़ा रहे ट्रेनरों से उनके विषयों पर चर्चा की, एवं कहा कि यहां जो आप लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है उसको मन लगाकर पूरा करें। क्योंकि वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे  प्रशिक्षणार्थी ही आने वाले कल का भविष्य है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र पर व्यवस्थाएं देखकर हर्ष व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने पुनः सेंटर पर भ्रमण करने का आश्वासन भी दिया है। निरीक्षण के दौरान क्वालिटी हेड सुशील कुमार, सेंट्रल  प्रबंधक कुलदीप कुमार वार्डन , लालमणि वर्मा, योगिता रानी , विकास कुशवाहा व अविनाश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने