*पैदल मार्च कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा*
*बिधूना,औरैया।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा जहां आये दिन नगर एंव क्षेत्र में पैदल गस्त मार्च किया जा रहा है। वही लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से सुरक्षा आदि के बारे में भी जानकारी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कोतवाली के उपनिरीक्षक भुलेन्द्र सिंह चौहान, बदनपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार आदि अधिकारियों एंव आरक्षियों के साथ कस्बे में कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया| इस अवसर पर उन्होंने नगर के व्यापारियों से कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण न किये जाने की भी चेतावनी दी। कहा अतिक्रमण से जहाँ आवागमन बाधित होता है वहीं दुर्घटना की भी आशंका रहती है। कहा यदि दुकानदारों ने अतिक्रमण करना बंद न किया तो अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों से बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने कस्बे के बियर एंव शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया और वहां पर अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने सराफा बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर ,किशनी रोड, बाईपास मार्ग आदि मार्गो पर पैदल गस्त कर लोगों से पुलिस गश्त आदि सुरक्षा के बारे में जानकारी की|इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा की कार्यशैली की नगर के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा व्यापारियों से लेकर सभी वर्गों को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने के चलते अपराधियों में भय व्याप्त है|कहा नगर में जरायम पेशे पर अंकुश लगा है जबकि अपराधियों में खौफ व्याप्त है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know