Top News

अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी

*अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी-* पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया से उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय हमराहीगण द्वारा कोतवाली औरैया के अन्तर्गत पछैया बस्ती में छापेमारी करते हुए अभियुक्त 1. दारा सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी पछैयां बस्ती थाना कोतवाली औरैया 2. कैलाश पुत्र चेतराम निवासी मन्दिर के पास नगला मारवाड़ी कुकरकाट थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया 3. प्रवेन्द्र सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी आनेपुर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 10-10 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने