Top News

डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप है : डॉ. मनीष त्रिपाठी

डाक्टरों पर लगते रहते है ज्यादा तर आरोप
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता विधूना औरैया:डॉक्टर भगवान का धरती पर दूसरा रूप है अगर धरती पर डॉक्टर नहीं होते तो रोगियों का इलाज संभव नहीं था और मानव जीवन संकट में पड़ जाती। एक मामला बिधूना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में नियुक्त चिकित्सक डॉ मनीष त्रिपाठी पर एक आरोप लगाया गया कि चिकित्सक डयूटी के समय शराब का सेवन करते है ,लेकिन यह सत्यता नही है,डॉ मनीष    व स्टाफ के लोग लंच के समय मे एप्पी फिज़ व नास्ता कर रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बनाकर वाइरल कर दिया चिकित्सक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बड़े-बड़े चिकित्सक गांव से बहुत दूर होते हैं जिनका लाभ आम गरीबों को जल्द नहीं मिल पाता है। जबकि  चिकित्सक सच्चे दीनबंधु बनकर आम गरीबों की सेवा संहिता से उपलब्ध हो कर दिन-रात करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ का मतलब केवल शारीरिक रूप से फिट और किसी भी बीमारी से मुक्त होना नहीं होता है। इसका मतलब यह भी है कि एक व्यक्ति का समग्र विकास होना चाहिए। अच्छा स्वस्थ जीवन में विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए आधार बनता है। उन्होंने अन्य चिकित्सकों की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि कोविद टीकाकरण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी बना ली है और अभियान को भी सफल बनाने में पूरी सहयोग  एवं उनकी ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही  चिकित्सकों के सेवा त्याग एवं समर्पण की सराहना की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने