Top News

मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान का अंतिम कैम्प आजभाग्यनगर ब्लाक के दर्जन भर बूथों के बीएलओ ने नहीं उठाये बस्ते

मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान का अंतिम कैम्प आज
भाग्यनगर ब्लाक के दर्जन भर बूथों के बीएलओ ने नहीं उठाये बस्ते
दिबियापुर। आगामी विधान सभा चुनाव के लिये विशेष मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान पूरे नवम्बर माह चलाया जा रहा है।बीते 7, 13 एवं 21 तारीख को बूथों पर बैठकर बीएलओ ने मतदाता सूचियों में नये वोट बढ़ाने ,घटाने तथा अशुद्धियों के संशोधन के लिये संबंधित प्रपत्र जमा किये थे।अभियान के अर्न्तगत 27 नवम्बर शनिवार को आखिरी बूथ कैम्प है।वहीं भाग्यनगर ब्लाक के करीब दर्जन भर बूथों पर अब तक सम्बधित बीएलओ द्वारा अपने बस्ते न उठाने पर इन बूथों पर पुर्नरीक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा और मतदाता बीते तीनों कैम्पों पर परेशान रहे।इस सम्बंध में 203 विधान सभा क्षेत्र दिबियापुर के आरओ एवं एसडीएम अजीतमल ने बताया कि जिन बूथों के बीएलओ ने अभी तक अपने बस्ते नहीं उठाये थे उनके स्थान पर अन्य बीएलओ को नियुक्ति की गयी है।उन्होनें बताया कि शनिवार को यदि ऐसे बीएलओ बूथ पर नहीं पहुंचे तो उन्हें सीधे निलम्बित किया जायेगा।ज्ञात हो कि दिबियापुर क्षेत्र में पाँच विकास खण्डों में फैले कुल 393 बूथ हैं।जिसमें भाग्यनगर के अलावा अछल्दा,बिधूना, अजीतमल एवं औरैया ब्लाक आंशिक रुप से शामिल हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने