फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। नगर के दिवियापुर रोड़ स्थित शराब ठेका के बंगल में संचालित कैंटीन पर युवकों द्वारा अंडा खाने के बाद रूपया न देने पर दुकानदार व युवकों में जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। डाक्टरो ने तीन युवको को जिला अस्पताल किया रिफर।
नगर के दिवियापुर रोड़ स्थित देशी शराब ठेका के बंगल में संचालित हो रही कैन्टीन पर शाम लगभग 6 बजे रूपपुर गांव के आधा दर्जन युवकों द्वारा अंडा लेकर खाये गयें। अंडा खाने के बाद कैन्टीन संचालक रवि कुमार द्वारा अडडों के पिछले रूपऐ व आज 130 रूपये मागें गयें। तो युवकों ने बाद में देने की बात कहकर चल दिये। रवि ने कहाकि रूपये देकर जाओं उसी बात से नराज होकर युवकों ने कैन्टीन पर बैठे रवि कुमार के साथ मारपीट करने मारपीट देख बचाने पहुंचे रवि के भाई सूरज के साथ मारपीट कर दी मारपीट में दूसरे पक्ष से शैलेन्द्र कुमार व कुलदीप कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गयें। चारों घायलों को पुलिस ने सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि, सूरज, कुलदीप को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पैसे को लेने देने को दो पक्षो में मारपीट हुई घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know