*विधिक शिविर में दी महत्वपूर्ण जानकारियां*
*अजीतमल,औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के 75 पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार अजीतमल में एडीओ पंचायत अतुल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विधिक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नायब तहसीलदार अभिनव बर्मा उपस्थित रहे एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया आवास शौचालय राशन कार्ड विधवा पेंशन विकलांग पेंशन वृद्धावस्था पेंशन कैसे प्राप्त की जाती है वही मुख्य अतिथि अभिनव वर्मा ने तहसील से संबंधित वरासत कृषक दुर्घटना पारिवारिक लाभ आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। लेखपाल अमित तिवारी ने भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया संचालन कर रहे प्राधिकरण से पीएलबी देवानंद दीक्षित ने आपस में सुलह समझौता व जेल में निरुद्ध कैदियों को निशुल्क परामर्श लोक अदालत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करायी। शिविर में मौजूद एडीओ राज बहादुर सिह,ं पीएलवी गोविंद सिंह, प्रसून कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, ग्राम प्रधान महिला स्वयं सहायता समूह व रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know