Top News

प्रशासनिक कार्यों के साथ डिप्टी कलेक्टर कर रहे समाज सेवा

*प्रशासनिक कार्यों के साथ डिप्टी कलेक्टर कर रहे समाज सेवा*
 
*नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया को  दिया फर्नीचर*
 
*औरैया।* उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में तैनात डिप्टी कलेक्टर  रमेश चन्द्र यादव  अपने प्रशासनिक कार्यो के अतिरिक्त आम आदमी एवं सामाजिक संगठनों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है। कार्यशैली ही इनकी मुख्यता पहचान है। सरल स्वाभाव के साथ ही किसी भी पीड़ित की मदद करने को तैयार रहते है बल्कि करते भी रमेश चन्द्र यादव  ने अपने वेतन में से आज नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया को 
01 टेबिल, 04 कुर्सी, दो स्टूल, संगठन के जिला कार्यालय दिवियापुर में स्वयं आकर भेंट किए और इसके साथ ही सर्दी से गरीब बच्चों के बचाव के लिए कपड़े दान करने की भी बात की और आश्वासन दिया कि बच्चों के कपड़े जल्द ही कार्यालय में भेज देंगे और आपको बताते चले कि  उन्हें अभी हल ही में औरैया रत्न से भनवाजा गया था। नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया भारत का एक ऐसा संगठन है, जो बच्चों निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसके पूरे भारत वर्ष में 500 से ज्यादा निशुल्क सेंटर, परिवर्तन पाठशाला चल रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने डिप्टी कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित  किया और सभी से संगठन से जुड़ने की अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने