*संस्कृत निबंध प्रतियोगिता में कु0 वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया*
*अजीतमल,औरैया।* जनता महाविद्यालय अजीतमल के कक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कु० वर्षा द्वारा अन्तर महाविद्यालयी संस्कृत निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में अन्तर महाविद्यालयीय संस्कृत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओ ने इसमें भाग लिया था। जिसके गुरूवार को आये परिणामो मे जनता महाविद्यालय अजीतमल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की कु० वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र त्रिपाठी, संस्कृत विभाग की अर्पणा देवी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डा0 अजय कुमार, मंत्री डा0 अनिल कुमार, आदि ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know