Top News

दिल्ली जा रही बस में लगी आग, धुआं उठता देख कई यात्री चलती बस से कूदे,जानिए कारण

दिल्ली जा रही बस में लगी आग, धुआं उठता देख कई यात्री चलती बस से कूदे,जानिए कारण

newimg/04072021/04_07_2021-bus_21798198.jpg
यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था

मौका पाकर बस चालक व परिचालक फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सहित थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। बस में लगी आग पर काबू पाया गया। शनिवार रात करीब 3 बजे तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी

कानपुर, उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता। कानपुर से दिल्ली जा रही बस में अचानक आग लगी गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। कई तो चलती बस से अपना सामान लेकर कूदने लगे। बस चालक ने सिक्सलेन के पास बस को रोका और सभी यात्रियों को नीचे जल्दी से नीचे उतारा। इसके बाद वो स्टाफ के साथ फरार हो गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस जलकर जर्जर हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग नीचे आए नहीं तो बहुत भीषण दुर्घटना हो सकती थी। हांलाकि किसी यात्री के आग के चपेट में आने की कोई जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिली।

आग की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची : बस में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जसवंतनगर थाना पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग को बुझाया। शनिवार रात करीब 3 बजे तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी और यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था।

पूरी तरह जलकर बस जर्जर हो गई : आग से बस पूरी तरह जलकर जर्जर हो गई। बताया गया हैं कि शनिवार की रात करीब 1 बजे बस जसवंतनगर के सिक्सलेन पर भोगनीपुर नहर पुल समीप सागर होटल के सामने पहुंची ही थी कि बस के अगले टायर से अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी तो बस चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया तो आग निकलते देख बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों में हड़कंप मच गया वे सभी अपना अपना सामान समेटकर कोई गेट से निकला तो लोग खिड़कियों से कूद कर निकल गए थे और देखत ही देखते बस धू-धूकर जल गई। मौका पाकर बस चालक व परिचालक फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सहित थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। बस में लगी आग पर काबू पाया गया। शनिवार रात करीब 3 बजे तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी और यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। जसवंतनगर थाना पुलिस प्रभारी अमरपाल सिंह के अनुसार यात्री बस आरजे-27-पीबी-2957 में आग लगी। मदारीपुर वाया कानपुर से दिल्ली जा रही थी। आग लगने के कारण टायर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बस में आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने