यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार अखिलेश गंभीर, जिलाध्यक्षों को लिख डाली चिट्ठी,जानिए वजह
समाजवादी पार्टी ने अपेक्षाकृत ज्यादा संख्या में जिला पंचायत सदस्य होने के बावजूद अध्यक्षी चुनाव में करारी हार को काफी गंभीरता से लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हार के कारणों पर जिला अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी वर्तमान व निर्वतमान जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व जिला महासचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आपके जिले में पराजय के क्या कारण रहे, जिससे सपा व गठबंधन के प्रत्याशी की पराजय हुई। इस संबंध में अपनी स्पष्ट रिपोर्ट सात जुलाई तक अनिवार्य रूप से पार्टी मुख्यालय में पेश की जाए।
यह भी शिकायत मिल रही है कि कई पदाधिकारी शुरू से विरोधी खेमे के संपर्क में थे। असल में सपा अब विधानसभा चुनाव में टिकट बटने से पहले भितरघातियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर करने की तैयारी में है ताकि संभावित नुकसान को रोका जा सके। सपा खेमे को इस बात का खास मलाल है कि सबसे ज्यादा पंचायत सदस्य जीतने के बावजूद छह जिलों को छोड़कर बाकी जगह उसकी हार हुई। चुनाव प्रबंधन व रणनीति में कहां कमी रही, पार्टी इस पर मंथन करेगी। सपा मुखिया जल्द पदाधिकारियों की बैठक भी करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know