किसान के घर मे सेंध लगाकर घर में नगदी समेत गहने चोरी,जानिए क्या है सच
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता सहार (औरैया)। चौकी क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने किसान के घर में पीछे की दीवार में नकब लगाकरनगदी समेत हजारों रुपये कीमत के आभूषण पार कर दिए। सुबह सामान बिखरा देखकर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में शनिवार को दिन में नाती का छठी कार्यक्रम था। परिवार कार्यक्रम में जुटा रहा। शाम को थक हार कर सभी लोग छत पर व बाहर के कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर घर के पीछे खेतों की तरफ से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। कमरे में बक्से से 85 सौ रुपये के अलावा हजारों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know