■ *शिक्षकों ने अभिबावकों को पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षारोपण की नसीहत दी*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के विकास खंड सहार के अंतर्गत ग्राम हृदय पुरवा में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर अभिवाबकों से पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षारोपण करने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप वन महोत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण महा अभियान के तहत जनपद औरैया के विकास खंड सहार स्थित प्राथमिक विद्यालय हृदय पुरवा में शिक्षकों ने वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लालाराम, सहायक अध्यापक उपासना राजपूत, कविता राणा, साधना राणा आदि ने विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया व अभिवाबकों से पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षारोपण करने की अपील की।
फोटो-
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know