गल्ले की दुकान से अज्ञात चोरों ने गल्ला सहित नगदी की पार
सहायल औरैया। कस्बे में अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी की दुकान में 10 हजार रुपए नगदी सहित सरसों उर्द अनाज की चोरी की। जानकारी होने पर पीड़ित गल्ला व्यापारी ने घटना की शिकायत पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत असू चौराहे पर स्थित गल्ला व्यापारी राकेश यादव निवासी देवकन पुर्वा की गल्ले की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने घुसकर गोलक में रखें 10000 रुपए नगदी व 5 कुंतल सरसों 2 कुंतल उर्द आदि अनाज चोरी कर लिया है। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित गल्ला व्यापारी द्वारा मामले की शिकायत सहायल थाना पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने मामले की जांच कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know