Top News

सुहागिनों ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी

सुहागिनों ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी

वट वृक्ष का पूजन कर कलावा के साथ वृक्ष की परिक्रमा की
गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता दिबियापुर । वट अमावस्या पर जहां समूचे उत्तर भारत में सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखा तो वही फरुखाबाद औरैया सहित अन्य जनपदों में भी बट वृक्ष की पूजा की गई। सुहागिनों ने नगर में जगह-जगह वट वृक्ष का विधिविधान पूर्वक पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना की। गुरुवार प्रात: वट अमावस्या पर नगर के नहर कोठी पर स्थित वट वृक्ष ,जूनियर हाईस्कूल ,सरस्वती विघा मंदिर आदि जगहों पर वट वृक्ष का पूजन करने के लिए पारंपरिक पोशाक और शृंगार करके सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं।वट वृक्ष का पूजन कर कलावा के साथ वृक्ष की परिक्रमा की और भगवान से पति की दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। पूजन अर्चना का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया । मान्यता वट सावित्री के व्रत के दिन बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन, व्रतकथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने