*मूलभूत समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन*
*किसानों की मूलभूत समस्याओं से करवाया अवगत जिला अधिकारी को*
*दिबियापुर, औरैया।* भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष एवं सचिव अपनी टीम के साथ 5 सूत्रिय कार्यक्रम की मांगों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत का कहना है कि किसानों को उनके खाद्यान्न का कोई भी मूल्य सही ढंग से नहीं मिलता है। जिससे कि किसान को अपनी मेहनत का भी मूल्य नहीं मिल पाता है। इसी के चलते किसान और कर्जे में डूबता जा रहा है , वहीं विपिन राजपूत जिलाध्यक्ष ने कहा है कि एमएसपी पर कोई गारंटी कानून बनाया जाए जिससे की किसानों को उनकी फसल का वास्तविक लाभ मिल सके। किसानों को प्रत्येक ब्लाक खंड के पंचायत अनुसार कृषि भूमि परीक्षण किया जाए। जिससे किसान फिजूल की लागत से बच सके। किसानों की मांग है कि कृषि बीमा में सभी फसलों को रखा जाए , और लेखपालों की रिपोर्ट के अनुसार उनको लाभ मिल सके। किसानों की फसल नष्ट होने के बावजूद उनको कोई भी मुआवजा नहीं मिलता है। जिससे कि भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। वहीं पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने कहा है कि पशुओं से हो रही नष्ट फसलों को बचाने के लिए चल रही व्यवस्था को सुधार किया जाए। पशुओं के इलाज के लिए सरकारी इलाज की व्यवस्था की जाए। मौके पर मौजूद जिला महासचिव बाबा मनीष , सचिव विमलेश, प्रमोद कुमार, रामनाथ , ग्या प्रसाद, तारावती, रामवली, जवाहर लाल , राम शरण , मदन लाल एवं जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत आदि द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know