*नव निर्वाचित प्रधान ने बनवाया चकरोड*
हरचंदपुर (औरैया)
गर्मी बढने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या भी बढ रही है।गाँवो मे लंबे समय से खराब पड़े इंडिया मार्का
हैडपंप के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में खराब पड़े नलो को अभियान चलाकर ठीक कराया है।वहीं नवनिर्वाचित प्रधान राजीव आर्य ने बताया 45 नल सही किए गए हैं 10 नल रीबोर कराए गए ।इससें पहले गांव की नालियों की साफ सफाई व गांव मे सेनेटाइजेशन करवाया गया।व डेढ़ किलोमीटर कच्ची सडक़ शंकरपुर से गाँव ढरकन तक बनाई जा रही है जिसका काम प्रगति पर है।वहीं गांव बालो ने नवनिर्वाचित प्रधान राजीव आर्य की प्रशंसा की तो प्रधान ने बताया कि ग्राम भरकापुर के पास मैं एक तालाब बनवाने जा रहे है।जिससे ग्रामवासी के पशुओं को पानी मुहैया हो सके ऐसी ही उम्मीद थी ग्राम वासियों को जो ऐसा प्रधान मिला है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know