*जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण*
*अधिक से अधिक युवाओं का किया जाए टीकाकरण - डीएम*
*जिलाधिकारी ने कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण*
*औरैया।* गुरुवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाए जाने के संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से जानकारी ली जिस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सत्येंद्र ने बताया कि 101489 कोविड वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। जिसमें 75951 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 25538 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक 10157 पाजिटिव केस आ चुके हैं जिनमें मात्र अब 132 केस ही एक्टिव है। लोग उत्साह के साथ वैक्सीन लगवा रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शिशिर पुरी को निर्देश दिए कि युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए गांव में भी वैक्सीनेशन कराया जाए इसके लिए पहले से एक माइक्रो प्लान तैयार किया जाए जिससे गांव में वैक्सीनेशन किया जाए उसके पहले प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक, कोटेदार, गणमान्य व्यक्तियों आदि को पहले से सूचना दी जानी चाहिए जिससे युवा लोग आगे बढ़कर वैक्सीनेशन करा सकें युवा व्यक्तियों को यह भी बताया जाए वह अपने माता पिता आदि को भी वैक्सीनेशन करा लें कोविड जैसी वैश्विक महामारी से बच सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने 50 शैय्या अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन टीम से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली जिस पर एएनएम रूबी के द्वारा बताया गया 150 व्यक्तियों के लिए परमिशन दिया गया है एक बजे तक 110 लोगों को वैक्सीनेट की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know