Top News

कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया से भी बचाव जरूरी 30 जून तक मनाया जाएगा मलेरिया रोधी माह स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव कर रहीं चिन्हांकन

उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा , जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही  स्वास्थ्य विभाग अब मलेरिया व डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण में भी जुट गया  है। मौजूदा समय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए शासन ने मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए मलेरिया रोधी माह मनाने का निर्देश दिया था। विभाग के अनुसार एक से 30 जून तक यह माह मनाया जाएगा। इसमें आमजन के लिए जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि मलेरिया रोधी माह में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित कर रहीं हैं। मलेरिया व डेंगू की पुष्टि के लिए जांच भी कराई जा रही है । अभियान में पंपलेट्स के माध्यम से रुके पानी में पैदा होने वाले एनाफिलीज मादा मच्छर के विषय मे लोंगों को बचाव व उपचार के लिये जागरूक किया जा रहा है । संचारी रोग से बचाव के लिए नगर पालिका के द्वारा भी जगह जगह साफ सफाई कराई जा रही है और उन्होंने बताया कि मलेरिया जन स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर  बीमारी है  जो महामारी के रूप में फैलती है । मलेरिया संक्रमण के बाद सर्दी व कंपन्न के साथ बुखार आता है, तेज सिर  दर्द व बुखार के अलावा बुखार उतरते समय पसीना अधिक आता है। उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में मलेरिया बुखार की जांच निःशुल्क होती है। 
मलेरिया रोधी माह में मलेरिया व डेंगू के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक 
संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ महेश चंद्र बताते हैं कि 30 जून तक ग्राम स्वास्थ्य समिति व नगर स्वास्थ्य समिति दोनों मिलकर मलेरिया व डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से मलेरिया का प्रकोप इन दिनों बढ़ जाता है | इसलिए इन समितियों के द्वारा मलेरिया संक्रमण के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसके लक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।
लक्षण
सर्दी व कंपन के साथ बुखार आना
सिर में तेज दर्द, बुखार उतरने के समय पसीना अधिक आता है
मनुष्य के शरीर में मलेरिया  मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने पर शरीर में परजीवी के प्रवेश करने के बाद 14 से 21 दिन के अंदर बुखार आता है।
बुखार प्रतिदिन आता है और निश्चित समय के बाद उतर जाता है।
थकान ,चक्कर आना ,शारीरिक कमजोरी बढ़ जाती है।
मच्छरों से बचने के लिए करें उपाय 
डॉ महेश ने लोगों को मच्छरों से बचने के लिए सलाह दी कि  रुके हुए पानी के स्थानों को मिट्टी से भर दे। गमलों, छत पर पड़े पुराने टायर,  प्रयोग में न आने वाली सामग्री में  पानी को एकत्र न  होने दें, प्रति रविवार कूलर का पानी बदलें, कूलर के पानी में समय-समय पर मिट्टी का तेल डालते रहें ।घर के आस-पास जल एकत्रित न  होने दें। सोते समय मच्छरदानी, ऑल आउट आदि का प्रयोग करें , संभव हो तो पूरी आस्तीन के  कपड़े पहने जिससे शरीर के अधिक से अधिक हिस्से को ढक कर रखा जाए और मच्छरों से बचाव किया जाए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने