*वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक*
*अछल्दा,औरैया* अछल्दा में मानयीय सासंद डॉ० राम शंकर कठेरिया के आवाह्न पर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इटावा लोकसभा सांसद डॉक्टर राम शंकर कठेरिया के नेतृत्व में क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को सफल बनाने के लिए गाँवो में जन प्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के सहयोग से कराया गया। जिसके निरीक्षण और सहयोग में एसडीएम बिधूना राशिद अली , सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ,नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सिद्धार्थ वर्मा , यूनीसेफ से डीएमसी नरेंद्र शर्मा ,बीएमसी सुबोध चतुर्वेदी मॉनिटर इमरान ग्राम प्रधान , सचिव लेखपाल इत्यादि के द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित किया गया। टीम के द्वारा ग्वारी, गुनौली, सलेमपुर व गढ़वाना इत्यादि गाँवो में टीकाकरण का निरीक्षण किया गया, और चौपाल लगाकर , लोगों को जागरूक किया। वैक्सीनेशन कार्य को तेज करने का कार्य किया गया। उपरोक्त जानकारी डॉ० सिद्धार्थ वर्मा ने दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know