Top News

खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह

■नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कायाकल्प के सभी पैरामीटर को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

औरैया:नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने विकासखण्ड औरैया के चार परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कर कायाकल्प के सभी पैरामीटर को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
           सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय द्वारिकापुर में प्रधानाध्यापक रजिया खानम अंसारी से ग्राम पंचायत वित्तपोषण के तहत कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यों की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय पैगम्बरपुर में प्रधानाध्यापक तहसीन अली से उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय गोहना में प्रधानाध्यापक हेमलता ने सभी आवश्यक जांच बिन्दुओं की जानकारी उपलब्ध करायी। 
         अन्त में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहना में किये गये निरीक्षण में प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण, सहायक अध्यापक कुलदीप व सुभाष रंजन द्विवेदी ने विद्यालय के जल सुविधा,  रंगाई-पुताई, शौचालय, रसोईघर, टायलीकरण, रनिंग वाटर सप्लाई, विद्युत संयोजन, पंखा, बल्ब, हैण्डवाॅश सुविधा, फर्नीचर,ब्लैकबोर्ड, साफ सफाई आदि की जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि निरीक्षण किये गये विद्यालयों में अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली, वहीं अन्य कायाकल्प की अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक को समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की ऑनलाइन क्लास के बारे में भी जानकारी ली और कहा की कोविड-19 महामारी का असर बच्चों के शैक्षिक विकास पर नहीं पड़ना चाहिए। इस दौरान एआरपी अभिषेक औधिच्य, और बीआरसी से नीरज उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم