■ *800,15000,3000 मीटर दौड़ में काजल शाक्य ने जीते गोल्ड*
■ *काजल शाक्य ने एक बार फिर किया जनपद का नाम रोशन*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
रामगढ़ (औरैया)
जिला स्पोर्ट स्टेडियम माती कानपुर देहात में 13,14,15 अक्टूबर 2025 को आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद औरैया के सुंदर सिंह इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा काजल शाक्य पुत्री अखिलेश शाक्य निवासी शंकरपुर ने बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर 800,1500, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन गोल्ड अपने नाम कर एक बार फिर जनपद सहित विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया ।काजल शाक्य का प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया
वही आपको बता दे कि काजल शाक्य इससे पहले भी जिले से लेकर प्रादेशिक स्तर पर 800 मीटर 1500 मीटर ,3000 मीटर दौड़ में कई मेडल जीतकर जनपद व गांव का नाम रोशन कर चुकी है काजल शाक्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह , प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक ,व्यायाम शिक्षक मोहित यादव ,शिक्षक नरेंद्र यादव ,गौरव यादव ,अशोक चंदेल ,दुर्गावती ,साधना मौर्य ,रजपाल सिंह ,प्रधान प्रवीण शाक्य आदि लोगो ने काजल शाक्य की प्रशंसा कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की काजल शाक्य के पिता प्रारम्भिक कोच अखिलेश शाक्य पत्रकार ने बताया कि हमारा लक्ष्य काजल शाक्य को देश के लिए ओलम्पिक में खेलने का है जिसके लिए मैं उसका पूरा सहयोग और प्रयास करता रहुँगा काजल शाक्य के पिता ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार भले खेल को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है लेकिन बेटी काजल शाक्य को शासन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know