■युवा समाजसेवी अशोक चक्रवर्ती के नेक इरादों की ग्रामीणों ने की सराहना
औरैया:जनपद औरैया की ग्राम पंचायत बेला में चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कस्बा निवासी युवा समाजसेवी अशोक कुमार चक्रवर्ती ने समाजसेवा व पर्यावरण रक्षा को हथियार बनाकर ग्राम पंचायत चुनाव के दंगल में
ताल ठोंक दी है, अशोक कुमार चक्रवर्ती ने क्षेत्र के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का वादा करते हुए क्षेत्र में युवा टोली के साथ जनसंपर्क किया अपने चुनाव अभियान का सघन जन संपर्क करते हुए ग्राम मनुआं पुरवा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वे ग्राम पंचायत का चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएं तथा गांवों व कस्बों की दीन दशा सुधारेंगे, युवा समाजसेवी अशोक कुमार चक्रवर्ती सेवानिवृत्त दिवंगत शिक्षिका प्रकाशनी देवी के सुपुत्र हैं, वह कंप्यूटर शिक्षा में उन्हें महारत हासिल है,लंबे समय से क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं का निराकरण कराने के लिए राजनीति में उतरे हैं, अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पास बांटने के लिए ना तो धन है न वे किसी प्रकार का अन्य ऐसा प्रलोभन देते हैं जिससे युवाओं का भविष्य खराब होता हो उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ग्राम प्रधान बनने के मात्र 1 साल के भीतर सारे पिछड़े अधूरे विकास कार्य पूरे कराएंगे तथा गली खड़ंजा नाली पेयजल की सुविधा देने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे हैं अशोक कुमार ने बताया कि वे ग्राम प्रधान बनने के बाद क्षेत्र में नशा परित्याग के लिए गांव-गांव अभियान चलाएंगे तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सघन वृक्षारोपण करने के लिए ग्रामीण जनता को प्रेरित करेंगे तथा प्रत्येक गांव में निजी व विभागीय अनुमति से पंचायत की खाली पड़ी जमीन में एक-एक हजार फल व छायादार वृक्षों का रोपण कराएंगे, युवा समाजसेवी अशोक कुमार की समाजोपयोगी योजनाओं से क्षेत्र के मतदाताओं ने सराहना कर उन्हें आशीर्वाद दिया, अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें कोई पद प्राप्त करने का लालच नहीं है उनका कहना है कि वे बेला की ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित कर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कराने की मंशा है अशोक कुमार चक्रवर्ती ने दावा किया कि वह सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक योग्यता रखते हैं उन्होंने बताया कि वह स्नातक के साथ बीएड, एलएलबी व कंप्यूटर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हैं,तथा निःशुल्क परामर्श देकर सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की है।
वार्ता करते युवा समाजसेवी अशोक चक्रवर्ती
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know