*दामाद पर ससुरालीजनों की बाइक में टेम्पो से टक्कर मारने का आरोप, पुलिस को मिली तहरीर*
संवादसूत्र
सलमान खान
बेला (औरैया)
बेला-बिधूना मार्ग पर पृथ्वीपुर मोड़ के पास टेम्पो और बाइक की टक्कर में चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में चार वर्षीय अस्मिता, 21 वर्षीय अंकित पुत्र सतीश बाबू निवासी रानेपुर, रसूलाबाद (कानपुर देहात) और सतीश पुत्र रामलाल शामिल बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, संध्या अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान पृथ्वीपुर मोड़ के पास टेम्पो और बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया कि टेम्पो दिनेश चला रहे थे, जो संध्या के पति हैं। हादसे में बाइक सवार ससुरालीजनों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर दामाद पर टेम्पो से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know