औरैया:कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने व अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किये जाने पर विशेष चर्चा की गई, बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा आधीनस्थ अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा गया कि लोगों को जागरूक करने के लिए चल वाहनों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए कि वे सामाजिक दूरी बनाए रखें व मास्क लगाएं, कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट जोन एरिया में भी चल वाहनों द्वारा द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए कि वह अनावश्यक बाहर न निकलें,किसी भी स्थान पर भीड़ जमा न हो,भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित न हों, इस दौरान एडीएम प्रशासनिक रेखा एस चौहान, एडीएम न्यायिक एमपी सिंह, सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know