Top News

*अछल्दा में दर्दनाक रेल हादसा: अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा-भांजे दर्दनाक की मौत*



■ *दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

■ *बीमार भांजे को घर छोड़ने जा रहे थे मामा, रेलवे क्रॉसिंग 13-बी के पास हुआ हादसा; दोनों परिवारों में मचा कोहराम*
सलमान खान
संवादसूत्र
अछल्दा (औरैया)
जनपद औरैया के अछल्दा कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग 13-बी के पास कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजू पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला रामलाल, रायपुर, फफूंद और उसका मामा कृष्ण पुत्र दीपचंद निवासी रेजुआ, एटा शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे अछल्दा रेलवे स्टेशन की तरफ से क्रॉसिंग की ओर पैदल जा रहे थे। दोनों सूरत में काम करते थे और घर लौट रहे थे। बताया गया कि राजू की तबीयत खराब थी। इसी वजह से उसके मामा कृष्ण उसे घर छोड़ने के लिए साथ आए थे।
इसी दौरान कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में दोनों आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई।

 *लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन*

हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। करीब पांच मिनट तक इंजन की जांच करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे गैंगमैन ने रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया। वहीं, स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी फफूंद को दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
*मां ने की दोनों मृतकों की पहचान*

मृतकों की पहचान के लिए मौके पर पहुंची राजू की मां मीना देवी ने दोनों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि राजू और कृष्ण सूरत में काम करते थे। राजू की तबीयत खराब होने के कारण उसके मामा कृष्ण उसे घर छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय दोनों इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएंगे।

*दो साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया*

राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। राजू की पत्नी नेहा और उसका दो साल का बेटा कन्हैया है। पिता की मौत के बाद मासूम कन्हैया के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं, कृष्ण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर सुनकर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में लगा रहा।

एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिस भांजे को मामा बीमारी की हालत में घर पहुंचाने जा रहे थे, रास्ते में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। दो साल के मासूम के लिए यह दुखद घटना जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم