Top News

*उम्र का शतक पूरा कर परलोकवासी हुईं मल्हौसी की सबसे बुजुर्ग रामवती*

*उम्र का शतक पूरा कर परलोकवासी हुईं मल्हौसी की सबसे बुजुर्ग रामवती*
■ *सबसे बुजुर्ग महिला के निधन से मल्हौसी में दौड़ी शोक की लहर*
■ *सम्भ्रांतजनों ने शोक जता, परिजनों को बंधाया ढाँढस*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया
  बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी में उम्र का शतक पूरा कर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला परलोकवासी हो गईं उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।।
इस मौके पर   संभ्रातजनों ने उनके घर जाकर परिजनों को ढाँढस बंधाया, दिवंगत रामवती क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी में  बुजुर्ग महिला बताई जाती हैं उनके निधन की जानकारी पाकर ग्रामीण व सम्भ्रांतजन  बुजुर्ग रामवती के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर उनके 75 वर्षीय बड़े बेटे राजकुमार, हेमराज व परिजन कृष्णा, पंकज, शिवम, रियांश,आर्या आदि को ढांढस बंधाया, इस मौके पर दिवंगत बुजुर्ग  के बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि उनकी माता रामवती के 100 वर्ष से भी अधिक उम्र थी उन्होंने बताया कि  वह वर्ष 2010 में पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए थे इस हिसाब से उनकी उम्र 75 वर्ष पूरी हो चुकी है, दिवंगत बुजुर्ग समाज सेविका रामवती के पौत्र पंकज  ने बताया कि उनकी दादी 100 वर्ष से अधिक की होने के वाबजूद अंतिम समय तक समान्य तौर पर चलतीं रहीं!!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم