Top News

कोरोना महामारी के प्रति जागरूक हों औरैया जनपद वासी--अर्पणा गौतम:पुलिस अधीक्षक

■अपने समाचार पत्र, चैनल्स, ग्रुप्स, के माध्यम से जनपद वासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करें मीडिया बंधु

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया : जनपद की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने जनपद वासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक होने व जनपद की मीडिया से जुड़े बंधुओं को अपने समाचार पत्र,चैनल व ग्रुप के माध्यम से जनता को जागरूक करने का आवाहन किया है।
पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद वासियों का आवाहन किया है कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें उन्होंने कहा कि कोरोना  महामारी से बचने के लिए हम सब को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह महामारी पूरे विश्व को तबाह कर रही है, इसलिए हम सब एक जुट होकर कोरोना वायरस का मुकाबला करें, पुलिस अधीक्षक  ने जनपद वासियों का आवाहन किया कि वे अनावश्यक रूप से बाहर ना जाएं और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों में सहयोग करें उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने अथक  प्रयासों से कोरोना टीका का आविष्कार करके कोरोना से जंग जीतने का शुभ संकेत दे दिया है हम सब समय से कोरोना वायरस से बचाव के टीके लगवाएं और सावधानियां बरतें लोग अनावश्यक रूप से बाहर ना जाएं। इसके साथ ही मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। धार्मिक स्थानों में एक समय पर 05 से अधिक लोग इक्कठे ना हों,उन्होंने बताया कि
पुलिस द्वारा कोविड 19 की गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन शुरू कराया गया है जिसके तहत आज जनपद में 1375 मास्क चालान, 35 मुकदमे लिखे गए हैं। कोरोना महामारी को रोकने में जैसे आप पूर्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं वैसे ही अब आपके महत्वपूर्ण भूमिका की जनपद को जरूरत है,उन्होंने जनपद की मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं को अपने समाचार पत्र,चैनल व ग्रुप के माध्यम से जनता को जागरूक करने का आवाहन भी किया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने