Top News

तेज रफ्तार टेम्पू पलटने से छात्र की हुई मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बिधूना-(औरैया):आज बिधूना तहसील के अंतर्गत कीरतपुर में टेम्पू पलटने से हुआ बड़ा हादसा आपको बताते चले कि बताया जा रहा है कि टेम्पू बिधूना से चलकर बेला की तरफ जा रहा था तभी सामने से साइकिल सवार लड़की को बचाने के चक्कर में टेम्पू चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और  टेम्पू पलट गया वहीं ड्राइवर की साइड बैठा नवयुवक उसके नीचे आकर दब गया मौके पर लोंगो ने पहुँचकर पुलिस को सूचना दी तत्काल उपनिरीक्षक हेमन्त ने घायल को बिधूना सीएचसी में भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचते ही कुछ समय बाद छात्र ने गवां दी जान वहीं आपको बताते चले कि औरैया जिले में जिस तरीके से टेम्पू चालक चंद पैसों के लालच में अंधाधुंध सवारियां भरकर के रोड पर फर्राटा भरते हुए नजर आते दिखते है लेकिन कहीं न कहीं देखा जाए कि आज जिस तरीके से जो घटना घटी बहुत ही निंदनीय विषय है कि आखिर किसके सह पर ऑटो चालक ओवर लोड सवारियाँ भरकर फर्राटा भर आए दिन हादसों को दावत देते है वहीं अगर विचार किया जाए तो ऐसी घटनाओं को देखते हुए आलाधिकारियों को कड़े निर्देश देने चाहिए जिससे कि ओवरलोड सवारियाँ बैठाकर चलने बालों के खिलाफ यातायात नियम के तहत कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم