Top News

औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में एक विवाहिता ने मकान की चौखट से लटक कर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया:उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से एक विवाहिता ने मकान की चौखट से फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कन्नपुर निवासी प्रदीप कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था परिजन घर के बाहर निर्माण कार्य देख रहे थे। दोपहर में प्रदीप की पत्नी ऊषा देवी (25) शौंचक्रिया के लिए गयी थी, जहां से वापस आकर उसने अज्ञात कारणों से घर के अन्दर चौखट से डुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर फांसी पर लटक गयी। किसी काम से परिजन घर के अन्दर गये तो उन्होंने ऊषा को फांसी पर लटका देखा जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त उसे फंदे से नीचे उतार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने