उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर(औरैया):दिबियापुर में लखनऊ से आये स्वास्थ्य बिभाग के जेडी ने बुधवार को दिबियापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया।जेडी डाक्टर प्रह्लाद सिंह ने बुधवार की दोपहर अचानक दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर कर्मचारियों को हिदायत दी । कोई विशेष कमी न मिलने से वह बिना कार्रवाई किये बिना ही चले गए । इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कार्य को ठीक ढंग से ही करे । जेडी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग भी की। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित कार्यों को तत्परता से किया जाए। संचारी रोग अभियान के प्रगति की जानकारी भी ली ।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डाक्टर जितेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know